संजय पाटीदार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:00 बजे रविंद्र भवन पहुंचेंगे। यहां वह लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 04:30 बजे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पहुंचेंगे। शाम 05:00 बजे  अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम 06:00 बजे मानस भवन, भोपाल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

मीसाबंदी और परिवार को सम्मानित करेंगे सीएम

आपातकाल दिवस पर भोपाल में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें दो हजार मीसाबंदी परिवार शामिल होंगे। रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।लोकतंत्र सेनानी के साथ-साथ आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले करीब दो हजार मीसाबंदी परिवारों के सदस्य शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मीसाबंदियों तथा उनके परिजनों को मंच से सम्मानित करेंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान के प्रति सरकार की कृतज्ञता को प्रकट करेगा।

बीजेपी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा 

बीजेपी आज बूथ और मंडल मोर्चा में शामिल कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण लेगी। करीब 7 लाख कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा होगी। संगठन ऐप पर परीक्षा का आयोजन होगा। 65 हजार से ज्यादा बूथ समितियों के कार्यकर्ता और मंडल स्तर पर मोर्चा पदाधिकारियों डिजिटल लर्निंग के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में पार्टी की विचारधारा, सफ़र, नेतृत्व, मोदी सरकार की योजनाएं शामिल हैं। 6 जुलाई तक डिजिटल प्रशिक्षण पूरा करना होगा। जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग पूरे हुए। 

6 जुलाई को खत्म होगा राज्यपाल का कार्यकाल

6 जुलाई को MP के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का कार्यकाल खत्म होगा। डेढ़ दशक बाद MP का कोई गवर्नर पूरा कार्यकाल करेगा। इसके पहले रामनरेश यादव ही MP में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर पाए हैं। रामनरेश यादव 8 सितंबर 2011 से 7 सितंबर 2016 तक राज्यपाल रहे थे। 2016 से 2021 तक 5 साल में 3 राज्यपाल बदले गए हैं। 2016 से 2021 तक लालजी टंडन, आनंदीबेन पटेल और ओपी कोहली राज्यपाल रहे हैं। मंगूभाई पटेल को दूसरा कार्यकाल मिलेगा या प्रदेश को नया राज्यपाल मिलेगा, यह राष्ट्रपति को तय करना है।   

CS ने कलेक्टरों से जाहिर की नाराजगी  

कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में CS ने कलेक्टरों से नाराजगी जाहिर की है। CS अनुराग जैन ने कहा, हेल्थ इंडिकेटर्स को लेकर कलेक्टर लापरवाह हैं। बिना सुने कुछ भी आंकड़े बता रहे हैं। सिंगरौली सहित अन्य कलेक्टरों को फटकार पड़ी है। CS ने सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि 100 में से सिर्फ 25 गर्भवती महिलाओं को दवा मिल रही है। आपने यूपीएससी टॉप किया होगा, आप इंटेलीजेंट भी होंगे लेकिन जो एसीएस बताना चाह रहे हैं उसे भी सुनिये, मोबाइल देखकर आंकड़े गिना रहे हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m