दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से भ्रष्टाचार की तस्वीर सामने आई है। लगभग 7 साल के लंबे इंतजार और 18 करोड़ की लागत से बने जिस रेलवे ओवरब्रिज को महज 6 महीने पहले ही जनता के लिए शुरू किया गया था अब उसके परखच्चे उड़ चुके हैं। ब्रिज की सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, दरारें पड़ चुकी हैं और खतरनाक तरीके से लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं जिससे हर वक्त बड़े हादसे का डर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा

NTPC और कोल माइंस को जोड़ता है ब्रिज

यह रेलवे ओवरब्रिज गाडरवारा को NTPC और कोल माइंस जैसी अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाओं से जोड़ता है। नीचे से भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण लोग इसी ओवरब्रिज से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय राहगीरों का कहना है कि ब्रिज की हालत देखकर निर्माण कार्य में हुए भारी भ्रष्टाचार की साफ झलक दिखती है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ीं धज्जियां: भोपाल में सीलिंग के नाम पर महज खानापूर्ति, सील तोड़कर दुकानें चला रहे व्यापारी

कलेक्टर का बयान: ‘अधिकारियों को भेजकर करवाती हूं जांच’

18 करोड़ रुपये का बजट ठिकाने लगाने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई न होने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले में नरसिंहपुर कलेक्टर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले भी इस ब्रिज में कुछ कमियां बताई गई थीं, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे। अब मीडिया के माध्यम से मामला दोबारा संज्ञान में आने पर अधिकारियों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m