कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच साल की एक बच्ची के साथ विशेष समुदाय के युवक ने रेप किया है। 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले शख्स का नाम मोहम्मद इस्लाम है जो 42 साल का है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मासूम बच्ची के सहेली का पिता निकला। दुष्कर्म की घटना की शिकार मासूम अपनी सहेली को बुलाने के लिए आरोपी के घर गई थी, तभी आरोपी ने मौका देखकर बच्ची का मुंह दबाया और उसे दरिंदगी की इंतहा पार कर दी।
READ MORE: भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, मंजर देख लोगों की कांप उठी रूह
दरिंदगी करने के बाद आरोपी ने मासूम को चिप्स का पैकेट देकर किसी से कुछ भी ना बताने की धमकी देकर उसे उसके घर भेज दिया। जब 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर पहुंची तो उसकी मां भी उसे देखकर हक्का-बक्का रह गई। मां ने जब बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देखा तो बच्ची से पूरी घटना पूछी। जिसके बाद बच्ची की मां ने घटना अपने पति को बताई, उसके पति ने तत्काल अपने परिजनों के साथ हनुमान ताल थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
READ MORE: एक माह की मासूम की जिला अस्पताल में मौत: परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर किया हंगामा, थाने पहुंचा मामला
पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पर दुराचार और पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं पर केस दर्ज किया है।

