योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग शख्स ने बेजुबान जानवर पर अत्याचार किया है। यहां आरोपी बुजुर्ग ने एक गाय के साथ दरिंदगी की। विकृत व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
READ MORE: ‘मम्मी-मम्मी अंकल ने…’ पड़ोसी ने मासूम को अकेला पाकर किया गंदा काम, आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश
जानकारी के मुताबिक जौरा कस्बे के अलख मंदिर इलाका मस्जिद के पीछे के इलाके में 65 साल के बुजुर्ग ने गाय के साथ कुकर्म किया। जिस पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक गोसेवक दीपक कुशवाह व उनके साथियों को सूचना मिली कि अलख मंदिर इलाका में मजिस्द के पीछे खंडहर पड़ी वाल्मीकि धर्मशाला में एक व्यक्ति गाय के साथ गलत काम कर रहा है। इसी सूचना पर दीपक कुशवाह व उसके साथी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने लगभग 65 साल के बुजुर्ग को गलत काम करते पकड़ लिया।
READ MORE: ऐसी गलती कभी मत करनाः रील्स बनाने के चक्कर में नहर में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
दुष्कर्म का एक वीडियो भी सामने आया है, जो वहां खड़े किसी युवक ने बनाया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलीमुद्दीन खान निवासी गुमट मोहल्ला बाड़ी धौलपुर का होना बताया। जिस पर दीपक कुशवाह व उसके साथियों ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया। पुलिस ने दीपक कुशवाह की फरियाद पर आरोपी अलीमुद्दीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

