हेमंत शर्मा, इंदौर. भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फोन पर SDM को खरी-खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं विधायक जोनल ऑफिसर को जूते मारने की बात कह रहे हैं. यह वीडियो पंचम की फेल इलाके का बताया जा रहा है.
दरअसल, निगम की टीम जंजीरावाला चौराहा से मालवा मिल के बीच फुटपाथ पर हुए कब्जों को हटाने पहुंची थी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पार्षद और एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया को बुलाया. थोड़ी देर बाद वहां विधायक महेंद्र हार्डिया आ गए. उन्होंने अतिक्रमण हटाने गई टीम में शामिल SDM को फोन पर जमकर फटकार लगाई.
इसे भी पढ़ें- खतरे में स्टूडेंट्स का भविष्य! एक लाख छात्रों के लिए केवल 31 शिक्षक, ऐसे खुली जीवाजी यूनिवर्सिटी के फर्जीवाड़े की पोल
विधायक ने कहा कि आप क्या कलेक्टर से बड़े हो गए हो. आप तो कलेक्टर बने हुए हो. मेरे कार्यकर्ताओं ने आपसे मेरी बात करवाने के लिए कहा था न, लेकिन आपने बात नहीं की? कौन है जोनल ऑफिसर उसको जूते मारेंगे.

