हेमंत शर्मा, इंदौर। दशहरे के त्योहार को लेकर शहर भर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, लेकिन इंदौर के इंद्रपुरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दशहरा उत्सव के लिए खड़ा किया गया रावण का पुतला पर्व से पहले ही जलकर राख हो गया।
शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, पुतले में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में आग ने पूरे रावण के पुतले को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने किया बुझाने का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौके पर जमा हो गए। लोगों ने अपनी तरफ से पानी डालकर और अन्य माध्यमों से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में रावण का पुतला पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

