सुनील जोशी, अलीराजपुर। हॉट बाजार से दिन दहाड़े फिल्मी स्टाइल में नाबालिग लड़की का अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धारदार हथियार के दम पर तीन बदमाश नाबालिग को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
दरअसल मामला अलीराजपुर जिले के बोरी थाना अंतर्गत मुख्य बाजार का है जहां दिन दहाड़े बीच बाजार से एक नाबालिग लड़की का अपहरण तीन युवकों ने धारदार हथियार के दम पर कर लिया। वायरल वीडियो में धारदार हथियार के दम पर 3 युवक नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाते नजर आ रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही बोरी थाने में 3 युवकों के खिलाफ अपराध कायम किया है। पुलिस ने धारा 74, 76, 137/2, 351/2 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों युवकों की तलाश पुलिस कर रही है। जानकारी रवीन्द्र सिंह राठी, एसडीओपी जोबट ने दी।
रफीक बना राजाः नाम बदलकर महिला के साथ की दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण का बना रहा था दबाव
जबलपुर नकली नोट मामले में नया खुलासा: मंडला, नरसिंहपुर तक फैला था आरोपियों का जाल, 12 लाख के
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

