दीपक कौरव, नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन हरसिद्धि माता मंदिर में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घटना को अंजाम देते हुए मातारानी के सिंगार पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद मंदिर से जुड़े लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। 

मामला बीती देर रात का बताया जा रहा है। बदमाश रात के अंधेरे में चोर ताला तोड़कर मंदिर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। चोरों की यह पूरी करतूत मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m