हेमंत शर्मा, इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सरपंच पति लेखराज डाबी के खिलाफ बीजेपी ने एक्शन लिया है। रेप के आरोप में घिरे सरपंच पति को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से निष्कासित कर दिया है। पीड़िता ने थाने में रेप करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। सरपंच पति पर और भी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। साथ ही पीड़िता ने दुष्कर्म का ऑबर्शन कराने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम अय्याश सरपंच पति की काली करतूत उजागर कर रहा था। जिसके बाद पार्टी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। वहीं फरार आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
READ MORE: ‘तुम मेरी बीवी हो और अब…’, BJP नेत्री के साथ लिव-इन में रहने सरपंच पति ने कराया एग्रीमेंट, शादी का झांसा देकर मिटाई हवस, प्रेग्नेंट हुई तो गुपचुप करवा दिया अबॉर्शन
सिमरोल के मंडल अध्यक्ष ने लिया एक्शन
शहीद टंट्या मामा मंडल, सिमरोल के मंडल अध्यक्ष ने पत्र जारी कर लिखा कि आपको आपके द्वारा किए गए कृत्यों को लेकर जवाब तलब किया गया था । इसके बाद आपके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण आपके द्वारा पार्टी की छवि को धूमिल किया गया है। इसके लिए आपको 6 साल के लिए पार्टी सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। दरअसल पिछले दिनों मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने सरपंच पति लेखराज डाबी के खिलाफ सिमरोल थाने पर रेप की धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद से ही सरपंच पति फरार है।
RAED MORE: READ MORE: बीजेपी नेत्री से दुष्कर्म का मामला: सरपंच पति के विवाह का एक और एग्रीमेंट आया सामने, रेप पीड़िता मुख्यमंत्री निवास पर देगी धरना
इस पूरे मामले में महिला ने सरपंच पति पर आरोप लगाए थे कि सरपंच पति पूर्व कैबिनेट मंत्री ऊषा ठाकुर का करीबी है । जिसके कारण उसकी सुनवाई नहीं हो रही हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद भी अभी तक लेखराज को गिरफ्तार नहीं कर सकीं है। इसके साथ ही महिला ने लेखराज पर आरोप लगाया है कि वह महिलाओं का शौक़ीन है। उसके और भी महिलाओं के साथ संबंध है। शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप सरपंच पति पर लगा है। फिलहाल सिमरोल पुलिस सरपंच पति की तलाश लगातार कर रही है ।

क्या है मामला?
दरअसल पिछले दिनों भाजपा महिला नेत्री ने सरपंच पति लेखराज डाबी पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि डाबी ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध बनाए। यही नहीं, उसका अबॉर्शन भी करवाया। आरोपी पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक उषा ठाकुर का समर्थक बताया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि राजनीतिक संबंध की वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर डाबी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया।


