राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार पर निशाना साधा है। इस बार जीतू पटवारी ने इंदौर की घटना पर सरकार पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ कार्टून भी पोस्ट किया है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने X पर लिखा
- घर में घुसकर नंगा करते हैं!
- शोरूम में खुली गुंडागर्दी करते हैं!
- पार्टी का तमगा लगाकर रेप करते हैं!
- सड़कों पर जूते मारने की धमकी देते हैं!
- फर्जी बिल से करोड़ों का घोटाला करते हैं!
देश के सबसे स्वच्छ शहर में ये भाजपाई कितनी गंदगी करते हैं! जीतू पटवारी ने X पर कार्टून पर कैप्शन भी लिखा है। चुनाव के पहले फ्लावर, चुनाव के बाद फायर।

