सुनील जोशी, अलीराजपुर। मध्य प्रदेश केअलीराजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम सोलिया में शनिवार सुबह रेत की फैक्ट्री के पास अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने जब महिला की लाश देखी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
READ MORE: सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौतः 2 घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी नीरज नामदेव, नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनासिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और जांच शुरू कर दी है। मृतिका के हाथ पर कस्तूरी अनिल लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।

