शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 8 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है। वहीं लंबे समय से एक जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी रैंक के 66 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। विधायक प्रीतम लोधी से विवाद के दौरान सुर्खियों में आए अफसर का प्रमोशन कर दिया गया है।

इन अधिकारियों का तबादला

गृह विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। जोन 4 के एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह EOW में एआईजी बनाए गए हैं। वहीं मिनी शुक्ला को भोपाल जोन-2 में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। जोन 2 एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी को इंदौर भेजा गया है। 

इंदौर एडिशनल एसपी को भेजा दतिया

इसी तरह भोपाल ग्रामीण एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया को डिप्टी कमांडेट बनाकर 5वी वाहिनी मुरैना में भेज दिया गया है। वहीं एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला इंदौर से दतिया भेजे गए हैं। 

विधायक से विवाद के बाद IPS को प्रमोशन

विधायक प्रीतम लोधी से विवादों में आए आयुष जाखड़ का प्रमोशन किया गया है। उन्हें SDOP से जबलपुर का एडिशनल एसपी बना दिया गया है।

बता दें कि पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार गाड़ी से राहगीरों को टक्कर मार दी थी। SDOP पद पर पदस्थ आईपीएस आयुष जाखड़ ने जब उसे थाने बुलाकर क्लास लगाई तो यह प्रीतम लोधी को नागवार गुजरा।

MLA ने अधिकारी को धमकाते हुए 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा और जवाब न देने पर 10 हजार लोगों के साथ उनका बंगला गोबर से भरवाने की धमकी दी थी। इस पर आईपीएस एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m