शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक चालक संवर्ग के अंतर्गत कुल 1,000 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
जिला पुलिस बल और विशेष सशस्त्र बल में पदों का विभाजन
जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 1,000 आरक्षक चालक पदों में से 800 पद जिला पुलिस बल के लिए और 200 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए आरक्षित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की चयन परीक्षा अगले साल 4 जनवरी से प्रदेश के 13 प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

