शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है जिनमें 5 आईपीएस और 3 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। 

जानिए कौन अफसर कहां भेजे गए

आदित्य सिंघारिया, आईपीएस 2023 — एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा

मानस्वी शर्मा, आईपीएस 2023 — एसडीओपी त्योंथर, रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन

मनीष भारद्वाज, आईपीएस 2023 — एसीपी कोतवाली, इंदौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर

विक्रम अहिरवार, आईपीएस 2023 — सीएसपी नागदा, उज्जैन से अतिरिक्त डीसीपी, जोन-3, भोपाल

जैंडेन लिंगराजा, आईपीएस 2023 — एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वाआईपीए

घनश्याम मालवीय, एसपीएस 1998 — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर से एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

महेंद्र तारनेकर, एसपीएस 2001 — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाजापुर

शालिनी दीक्षित, एसपीएस 2002 — अतिरिक्त डीसीपी, जोन-3, भोपाल से एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m