शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस केस डायरी अब डिजिटल तरीके से पेश होगी। जांच/अन्वेषण कार्य से संबंधित दस्तावेजों को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा। संवैधानिक न्यायालय के आदेश के पालन में MP पुलिस मुख्यालय ने नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। 

आदेश के अनुसार, CCTNS पोर्टल और ई-साक्ष्य पोर्टल पर रिकॉर्ड संधारित किए जाएंगे। अदालत को केस डायरी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी डिजिटल किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अदालत या महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा मांगे गए भौतिक दस्तावेज भी उपलब्ध कराने होंगे। थाना प्रभारी/जांच अधिकारी को CCTNS पोर्टल से संबंधित रिकॉर्ड का प्रिंटआउट निकालकर उपलब्ध कराना होगा। 

अभिलेखों की प्रमाणित प्रति सुरक्षित PDF के रूप में हार्ड डिस्क में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रिंटआउट/सॉफ्ट कॉपी पर “CCTNS पोर्टल से प्रमाणित प्रति” अंकित कर जांच अधिकारी के हस्ताक्षर और सील लगाना अनिवार्य होगा। प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों/जांच इकाइयों को इसके निर्देश भेजे गए हैं। इस आदेश को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विधि-1), पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m