कुमार इंदर, जबलपुर। दिल्ली में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले दावों और बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की विदाई तय है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने का भी दावा किया है।
एमपी के PWD मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना तय है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की विदाई तय कर दी है। केजरीवाल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे है। शराब घोटाले में जेल की यात्रा कर चुके है। अपने झूठ को छुपाने के लिए उल्टा सरकार पर दोषारोपण कर करते हैं।

