शब्बीर अहमद, भोपाल। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे। जहां वह बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया समेत अलग-अलग बीमारी से करीब 20 आदिवासी बच्चों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। वहीं अब राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासत देखने को मिल सकती है।
गौरतलब है कि अगर राहुल गांधी बालाघाट आते हैं तो यह उनका एक महीने में दूसरा मध्य प्रदेश दौरा हो सकता है। राहुल गांधी 19 सितंबर 2026 को इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा दी गई जमीन पर आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


