राकेश चतुर्वेदी,रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, औद्योगिक शहर मंडीदीप की सुनसान रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से अचानक एक महिला नीचे गिर गई। खून से लथपथ, बेसुध बॉडी और पटरी पर मंडराती मौत! लेकिन कहते हैं न- ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई!’ इस खौफनाक हादसे के बाद मंडीदीप के रेलवे ट्रैक पर जो हुआ, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है.
READ MORE: नर्मदापुरम में बेखौफ बदमाश: युवक पर धारदार हथियार से हमला, बाहर आई आतें
मंडीदीप के नाहर कंपनी के पास सन्नाटा पसरा हुआ था। तभी अचानक पटरी पर एक जोरदार चीख गूंजती है! एक महिला रफ्तार से दौड़ती ट्रेन से नीचे गिरती है। शरीर खून से लथपथ… सांसें थमने की कगार पर! मौत बिल्कुल सामने खड़ी थी… लेकिन तभी वहां पहुंचते हैं गांव के कुछ लोग। उन्होंने जो देखा, उनके होश उड़ गए! बिना एक सेकंड गंवाए 108 एम्बुलेंस की मदद से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचया गया।
मंडीदीप के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. आयुष तिवारी ने बताया कि महिला बेहोश थी, महिला के पर्स की तलाशी में एक कागज पर आशा कार्यकर्ता का नंबर मिला। डॉक्टर ने बिना देर किए डायल किया वो नंबर महिला की पहचान पिपरिया निवासी अर्चना पति: त्रिपाल ठाकुर के रूप में हुई!
READ MORE: मेरे कपड़े खींचे, जहर देकर मारने की कोशिश… इंदौर में रेप पीड़िता ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप
मामले में थाना प्रभारी सालभ तिवारी ने बताया कि रात में ट्रेन से महिला के गिरने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों और 108 की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर की सूझबूझ से पहचान हो सकी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और महिला की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक



