दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सीकलीकर मोहल्ले के पास अज्ञात बदमाशों ने नीलेश मीणा नामक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।

आंतें आई बाहर

बदमाशों का हमला इतना भयानक था कि धारदार हथियार के वार से पीड़ित नीलेश की आंतें पेट से बाहर आ गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल नीलेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

भोपाल रेफर

निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने नीलेश की बेहद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की विशेष टीमों को अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ और पहचान के लिए रवाना कर दिया गया है। शहर में हुई इस खूनी वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m