MP Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। टीकमगढ़ में अलग-अलग जगह हुए हादसों में 3 लोगों की जान चली गई। वहीं पन्ना में 2 दोस्तों ने दम तोड़ दिया। 

टीकमगढ़ में 3 की मौत

मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से दर्दनाक घटना सामने आई है। अलग-अलग जगह सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। घटना कल रात और आज सुबह की है।

रानीपुरा-पपावनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसा उस समय हुआ जब तीन लोग बारात से अपने गांव कारी लौट रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

दूसरा हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के पठा गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों हादसों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पन्ना में 2 दोस्तों की मौत

इदरीश मोहम्मद, पन्ना। एमपी के पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शादी की सालगिरह पर हुई मौत

घटना चंदौरा चौकी की है। 3 दोस्त एक बाइक में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान रस्ते में उनकी गाड़ी पलट गई। हालांकि अज्ञात वाहन की टक्कर हुई थी या फिर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, इसकी पुलिस जांच में जुटी है। मृतकों में शामिल हेतराम की शादी की आज पहली सालगिरह थी। खुशियों वाले दिन ही युवक की दर्दनाक मौत से परिवार सदमे में है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m