उमेश यादव, बीना (सागर)। मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना थाना पुलिस ने लाखों रुपए की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरियादी परिवार की ही नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर और जान से मारने की धमकी देकर करीब 40 तोला सोने की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में कुल 54 लाख 37 हजार रुपए से अधिक का माल बरामद किया है।
ये भी पढ़ें: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: रिपोर्ट हो सार्वजनिक, जिम्मेदारों के खोले जाए राज, HC पहुंचे याचिकाकर्ता की मांग
मजदूर की बदली लाइफस्टाइल से खुला ब्लैकमेलिंग का राज
गौरतलब है कि बीते जून महीने में फरियादी ने घर से करीब 40 तोला सोना चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस की नजर फरियादी के पड़ोस में रहने वाले एक मजदूर युवक पर पड़ी, जिसकी लाइफस्टाइल में अचानक बड़ा बदलाव आ गया था।
पुलिस ने आरोपी आयुष मैना को हिरासत में लेकर पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर उस पर दबाव बनाता था और घर से सोना चोरी करवाता था।
ये भी पढ़ें: 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा: हरदा के कुलहरदा में हादसा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
38 लाख का सोना, कार और बुलेट बरामद
मामले में दूसरे आरोपी अंकुश बाल्मीकि के कब्जे से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 38 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों और उनका साथ देने वाले मामा के पास से महंगे स्मार्टफोन, लग्जरी कार और बुलेट बाइक सहित कुल 54 लाख 37 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


