शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंभीर हालत में सागर से एयरलिफ्ट कर भोपाल लागए गए मरीज राम प्रसाद लोधी की AIIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल भोपाल एम्स के शवगृह में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: मुरैना 2021… सागर 2026! एक ही अफसर के कार्यकाल में क्यों दोहराई मौतों की पटकथा? शराब कांड पर भड़की कांग्रेस
1 ही परिवार के तीन लोगों ने पी थी जहरीली शराब
जानकारी के मुताबिक परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। इनमें से पिता गोविंद सिंह लोधी की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि अब उनके बड़े बेटे राम प्रसाद लोधी ने भी भोपाल में दम तोड़ दिया। वहीं छोटा बेटा भूरा लोधी अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, जिसका सागर के जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: सागर कांड के बाद ग्वालियर में बड़ा एक्शन! ढाबे पर मिला 50 लाख कीमत का जहरीला स्प्रिट, 3 गिरफ्तार
AIIMS में चल रहा था गंभीर स्थिति में इलाज
जहरीली शराब के सेवन के बाद राम प्रसाद लोधी की हालत बेहद नाजुक हो गई थी। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य शासन के निर्देश पर उन्हें सागर से एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



