मोहित भावसार, शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने फावड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सिर, माथे, गाल और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालाय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह पूरा मामला बेरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलाबिहार गांव का है।
पुलिस के अनुसार, रामकुंवरबाई (35) और उसका पति राकेश गांव के पुराने मकान में सो रहे थे, जबकि राकेश के पिता शिवनारायण, उनकी पत्नी और परिवार के चार बच्चे दूसरे मकान में सोयें हुए थे। जब परिजन राकेश को जगाने पुराने मकान पर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी पत्नी रामकुंवरबाई कमरे में गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: इश्क, इनकार और फिर कत्ल: सनकी आशिक ने रची मौत की ऐसी साजिश; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी पूरी कहानी
हत्या कर गांव में घूम रहा आरोपी पति
घटना के बाद परिजनों ने राकेश की तलाश की। कुछ देर बाद जब वह गांव में मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, राकेश ने कथित तौर पर बताया कि पत्नी के बार-बार गाली देने से वह नाराज था और उसने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पांच साल पहले भी हुआ था विवाद
मृतिका के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राकेश और रामकुंवरबाई की शादी को करीब 15 साल से अधिक हो चुके थे और उनके चार बच्चे हैं। करीब पांच साल पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस समय रामकुंवरबाई अपने मायके चली गई थी। बाद में समाज के लोगों की मौजूदगी में समझौता होने के बाद वह वापस ससुराल आ गई थी।
ये भी पढ़ें: ‘UP की छोरी, सिंगरौली का छोरा…’ चेंबर में सज रहा था ‘गुप्त विवाह’ का मंडप! फिर जो हुआ…
इस वजह से उतारा मौत के घाट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी राकेश ने पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका होने की बात भी बताई। उसका आरोप था कि उसकी पत्नी किसी अन्य पुरुष से बातचीत करने की शंका थी। इसी बात को लेकर वह नाराज रहता था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते गुस्से में उसने पत्नी पर हमला किया। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


