परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीढ़ी स्टंट किया। फरार आरोपी की तलाश में एक पुलिसकर्मी मकान में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है कि पुलिस चोरों की तरह मकान में घुस रही है। वहीं इस पर पुलिस ने सफाई भी दी है। यह पूरा मामला करेरा कस्बे का बताया जा रहा है।

दरअसल, शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में साइबर ठगी के एक आरोपी की तलाश में पिछोर पुलिस करैरा पहुंची थी। जहां पुलिसकर्मी एक मकान में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ते नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इस पर कमेंट कर रहे है कि पुलिस चोरों की तरह किसी के घर में घुस रही है। वहीं इस पर पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी और उसी दौरान यह वीडियो वायरल कर गलत तरीके से पेश कर दिया।

ये भी पढ़ें: कटनी में कलेक्टर के आदेश की अवहेलना: रात के अंधेरे में हो रही थी बोरिंग, सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने नहीं की कोई भी कार्रवाई

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो करेरा क्षेत्र का है। जहां पुलिस साइबर ठगी मामले के फरार आरोपी दशरथ लोधी की तलाश में दबिश देने गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर ठगी मामले का आरोपी दशरथ लोधी, देवेंद्र लोधी के मकान में छिपा हुआ है। पुलिस ने काफी देर तक गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खोला गया।

ये भी पढ़ें: कर्ज और कार की किस्तों से परेशान युवक ने रची खतरनाक साजिश, लेकिन CCTV ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

इसके बाद आमजन की मदद से सीढ़ी लगाकर पुलिस मकान के अंदर पहुंचने की कोशिश कर रही थी। वीडियो में पुलिस की ओर से किसी के साथ अभद्रता या मारपीट नहीं की गई है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद मकान मालिक देवेंद्र लोधी ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज वायरल कर पुलिस विभाग को बदनाम करने का प्रयास किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m