शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने खजुराहो में जनहित के कई मुद्दे उठाए। किसानों से लेकर स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बागेश्वर धाम में बच्चियों के गायब होने का भी आरोप लगाया।

डॉ. मनोज यादव ने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम में आए दिन कोई न कोई लाश मिल रही है। पेड़ पर लटका शव मिलने की घटनाओं के पीछे कोई तंत्र विद्या है या दुश्मनी है। लोगों के साथ बहुत सी बच्चियां भी गायब हो जाती है। इसके पीछे साजिश क्या है इसकी जांच होनी चाहिए। 
उन्होंने आगे कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री पीएम मोदी के छोटे भाई हैं और धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम है इसलिए लोगों पर अत्याचार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे गुंडा को पाल रही है जो गरीब जनता का खून चूसने का काम कर रहे हैं। यहां पर सिर्फ भू माफियायों का संरक्षण है। पिछड़े, दलित और आदिवासी अल्पसंख्यक को तो ये लोग कीड़ा मकोड़ा समझते हैं।

सपा की क्या है मांग?

उंजोंए कहा कि किसानों को लेकर समाजवादी पार्टी की मांग है कि किसानों को टोकन सिस्टम बंद करके कहीं से भी खाद खरीद सके। वहीं जो छोटे किसान हैं जो अखिलेश यादव ने कहा है कि ढाई एकड़ तक ज़मीन जिन किसानों के पास हैं, ऐसे किसानों को खाद फ्री में दिया जाना चाहिए। शोषित, वंचित की कोई जाति नहीं होती है, क्या पंडित यहां के निवासी नहीं है। 

मनोज यादव ने PDA को परिभाषित करते हुए कहा कि PDA में जो “P” है उसको पीड़ित बताते हुए कहा कि संसोपा ने बांधी गांठ, पिछड़े पावें सौ में साठ यह है पिछड़ों के लिए, इसके बाद जिसकी जितनी संख्या वाली, उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए। हमारा संविधान कहता है, उसके हिसाब से क्या पंडित यहां के निवासी नहीं है। क्या सवर्ण यहां के निवासी नहीं है। जो संख्या है उनके हिसाब से उन्हें भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। लेकिन जो हमेशा सदियों से हमारे पिछड़े, दलित, आदिवासी अल्पसंक दबाए गए हैं, उनको आपका अधिकार मिलना चाहिए।

समाजवादी की पहली प्राथमिकता है समाजवादी की यही परिभाषा है और कुछ लोग अपने फायदे के लिए बोलते रहते हैं। मुझे ऐसे सवालों का कोई जवाब नहीं देना है। पहले पिछड़ा, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यत और पीड़ित, अगर अगड़ा भी पीड़ित है वह उसमे शामिल है। शोषित वंचित कोई भी हो सकता है, कोई जाति नहीं होती है। शोषित वंचित के लिए समाजवादी पार्टी साथ खड़ी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m