MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 2 अप्रैल मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

पश्चिम बंगाल में सीएम डॉ. मोहन का प्रचार

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में जादू बिखेरा। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बांकुरा में आज हमारे सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरने का मौका है। यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर  की धरती। आज चुनाव का शंखनाद हो रहा है। ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ममता अब दीदी नहीं है, ये अप्पी हो गई हैं। ये बात पूरे देश में सुनाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर…

सरकारी कर्मचारियों के डीएम में बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों को अब 55 नहीं, बल्कि 58 प्रतिशत डीए मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने आज 3 साल की सजा सुनाई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 25 साल पुराने भूमि विकास सहकारी बैंक घोटाले मामले में राजेंद्र भारती को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष की जेल की सजा और जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कल उन्हें धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया था और आज सजा सुनाई गई। पढ़ें पूरी खबर…

भोजशाला मामले में 6 अप्रैल से लगातार होगी सुनवाई

धार जिले के भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सभी 9 पक्षों को सुनने के बाद अब 6 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष की और से सीनियर एडवोकेट विष्णु शंकर जैन और मुस्लिम पक्ष की और से सलमान खुर्शीद पेश हुए। सभी ने अपने पक्ष कोर्ट के समक्ष रखे। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष के फोटो और वीडियो दिए जाने पर इंदौर हाईकोर्ट ने अगली पेशी पर सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब 6 अप्रैल से लगातार सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर…

बीजेपी विधायक के खिलाफ क्रिमिनल कंटेंप्ट दर्ज करने के दिए निर्देश

हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक संजय पाठक द्वारा जज को फोन करने मामले में क्रिमिनल कंटेंप्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है। कोर्ट खुद मामले में कंप्लेनेंट बनकर कार्रवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर…

होमगार्ड में 199 पद प्लाटून कमांडर की चयन प्रक्रिया निरस्त

मध्यप्रदेश में होमगार्ड में प्लाटून कमांडर की चयन प्रक्रिया को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। लिखित परीक्षा के पहले स्क्रीनिंग कमेटी ने उम्मीदवारों को बाहर कर दिया है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने दोबारा से चयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा का वायरल पत्र फर्जी

पुलिस भर्ती परीक्षा का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे पुलिस मुख्यालय ने पूरी तरह फर्जी बताया है। पीएचक्यू ने इस फर्जी पत्र को निराधार बताते हुए इसे अभ्यर्थियों को भ्रमित करने वाला बताया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं फर्जी खबर फैलाने पर सख्त चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

जबलपुर में मस्जिद के हिस्से पर प्रशासन का बुलडोजर

जबलपुर में सरकारी जमीन पर बनाई जा रही मस्जिद के एक हिस्से पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने जिला प्रशासन पुलिस बल के साथ पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर…

यात्री बसों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त

एमपी हाईकोर्ट ने यात्री बसों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने बसों में बाईं ओर दो दरवाजे और एक इमरजेंसी डोर अनिवार्य करने के साथ ही सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट की मुख्य पीठ ने स्टेज कैरिज (यात्री बसों) और पर्यटक बसों में मोटर वाहन नियमों के कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लगभग सभी बसों में सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ पर बवाल-पुलिस पर पथराव

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़दा में गुरुवार को नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोपी का मकान तोड़ने की मांग को लेकर उग्र हुए ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर में दर्दनाक हादसा

इंदौर से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कार चढ़ गई। घटना में बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m