MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 22 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
MP सरकार का किसानों को तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है। मंत्रि-परिषद की बैठक में कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार दर से 4 गुना मुआवजा देने का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे जहां किसानों को नई जमीन खरीदने में आसानी होगी, वहीं भू-अर्जन कार्यों के निराकरण को गति मिलेगी। सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को इसका लाभ होगा। यह किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत
मध्य प्रदेश में 25-30 वर्षों से नियमित और स्थाई किये जाने का राह देख रहे विभिन्न विभागों और निगम मंडलों, विश्वविद्यालयों में कार्य करने वाले 2 लाख संविदा कर्मचारियों और 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। आज मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा सरकार को सिंगल बेंच के उस निर्णय पर स्टे देने से मना कर दिया, जिसमें 9 अप्रैल को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने निर्णय दिया था कि जिन संविदा कर्मचारियों को 10 वर्ष हो गये हैं उन्हें जिस प्रकार दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित करने के लिए म.प्र. सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 अक्टूबर 2016 को वर्गीकृत कर स्थाई कर्मी बनाया था और वेतनमान भत्ते दिये थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रीतम लोधी की बढ़ी मुश्किलें
मध्य प्रदेश के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में एसडीओपी को धमकी भरे विवादित बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनको नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा उनके विरुद्ध पार्टी अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूसीसी के लिए बनेगी 5 सदस्यीय कमेटी
मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी, जिसका गठन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हो सकता है। विधि विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है और कमेटी के सदस्यों का चयन मुख्यमंत्री के स्तर पर किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कमेटी के लिए 20 से 25 नाम सामने आए हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् (विश्वविद्यालय के पूर्व या वर्तमान कुलपति), समाजसेवी और वकील शामिल हैं। इनमें से 5 सदस्यों का चयन किया जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर
भीषण सड़क हादसे में दंपति की मौत
मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगिया मोड़ पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक युवक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। मृतकों की पहचान नैना गांव निवासी दादू लाल रैकवार एवं उनकी पत्नी के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सांसद के छोटे भाई ने किया सुसाइड:
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी सांसद के छोटे भाई ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि खेत में बने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार समेत सांसद के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सूचना मिलते ही कलेक्टर-एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
महाकाल के दर पर रवि किशन
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन कर देश के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बीती रात प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता संजय मिश्रा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने परिवार में शादी सकुशल सम्पन्न होने पर आभार जताया। यहां पढ़ें पूरी खबर
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, विवादों में रहने वाले RTO चैक पोस्ट से जुड़ा बड़ा आदेश MP हाइकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर ने दिया है। MP हाइकोर्ट का आदेश के तहत मध्य प्रदेश में शुरू सभी RTO चैक पोस्ट शुरू होंगे।हाइकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि 30 दिनों में सभी RTO चेकपोस्ट शुरू करने होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
लव रिलेशन का खौफनाक अंजाम
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पढ़ाई करने अपने मौसी के घर आकर रह रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां 22 वर्षीय पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी ने अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया और फिर जबरन उसके साथ गलत काम किया गया। बाद में आरोपी ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Cabinet Decision: किसान कल्याण वर्ष में एक और सौगात
सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। किसान कल्याण वर्ष में किसानों को एक और सौगात मिली है। सरकार ने उज्जैन और छिंदवाड़ा को भी तोहफा दिया है। साथ ही सीएम केयर योजना की निरंतरता को मंजूरी दी गई है। नारी शक्ति वंदन के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। वहीं विद्यार्थियों को भी साइकिल देने का निर्णय लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

