MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 29 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
नवरात्रि मेले में अश्लील डांस
धर्म नगरी उज्जैन से करीब 45 किलोमीटर दूर माकड़ौन थाना क्षेत्र में एक मेले के दौरान अश्लील डांस और पुलिस का लाठी भांजने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में अश्लील डांस और पुलिस के लट्ठ बजाने का दृश्य दिखाई पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
नाक में पनपे कीड़े
एमपी के बैतूल जिले से एक चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की नाक में लार्वा (कीड़े) पनपने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार अगर इलाज में थोड़ी भी देरी होती, तो संक्रमण दिमाग तक पहुंचकर जानलेवा साबित हो सकता था। फिलहाल समय पर इलाज मिलने से बच्ची की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। सम्भवतः यह जिले का पहला मामला होगा कि बिना किसी सर्जरी किए डॉक्टर ने एक दिव्यांग बेटी को नया जीवनदान दिया है। पढ़ें पूरी खबर
बच्चियों से हैवानियत
मध्य प्रदेश के दतिया में बच्चियों से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी आइसक्रीम के बहाने मासूमों को अपने घर ले गए, जहां इनके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
कलेक्टर के हाथ महावीर जयंती की छुट्टी
मध्य प्रदेश सरकार ने महावीर जयंती को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। सरकार ने कलेक्टर को अवकाश बदलने का अधिकार दिया है। जिसके बाद राजधानी भोपाल में 31 की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि जिन जिलों में 31 मार्च को पर्व मनाया जाएगा, वहां अलग से आदेश की जरूरत नहीं है, क्यों कि 31 मार्च का अवकाश पहले से घोषित है। पढ़ें पूरी खबर
8वीं की छात्रा से 9वीं के स्टूडेंट ने किया रेप
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 8वीं की छात्रा के साथ उसके ही स्कूल में पढ़ने नाबालिक 9वीं के छात्र ने घर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना का पता उस समय चला जब आरोपी घर से भाग रहा था, तभी छात्रा की मां वहां पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर
साहब की ‘पावर’, सरकारी ‘करंट’
जहां एक ओर सरकार बिजली बचाने और संसाधनों के सही उपयोग की दुहाई देती है, वहीं नर्मदापुरम के कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय में एक अलग ही खेल चल रहा है। आज छुट्टी के दिन, जब दफ्तरों में सन्नाटा होना चाहिए, वहां सरकारी बिजली से ‘निजी’ ई-बाइक को सरपट दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
एमपी की पूर्व छात्रा नेपाल में बनी सेंट्रल मिनिस्टर
मध्यप्रदेश की पूर्व नर्सिंग छात्रा को नेपाल में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। विश्व में पहली बार किसी देश में नर्सिंग प्रोफेशन से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनी है निशा मेहता। पढ़ें पूरी खबर
यास्मीन ने पति से कराया युवती का रेप
मध्यप्रदेश के गुना जिले में दुष्कर्म (रेप) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले में ब्यूटी पार्लर कोर्स सिखाने वाली संचालिका ही मुख्य किरदार निकली। संचालिका यास्मिन खान ने 22 वर्षीय युवती का अपने पति से कई बार दुष्कर्म कराया। दरिंदगी की हदें पार होने के बाद युवती थाने पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
महाकाल की शरण में ‘अनुपमा‘
प्रसिद्ध टीवी कलाकर व अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बड़ी प्रसन्न दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर
एल्डरमैन की नियुक्ति
मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में शासन की ओर से एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई है। एल्डरमैन के जरिए बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकायों में एडजस्ट कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

