MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 8 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
करीला धाम में सपत्नीक पहुंचे CM डॉ. मोहन
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में स्थित करीला धाम आस्था और परंपरा का एक अनोखा केंद्र है। यहां स्थित जानकी मंदिर करीला धाम की विशेषता यह है कि यहां माता जानकी की पूजा भगवान राम के बिना की जाती है, जो इसे दुनिया के अनोखे मंदिरों में शामिल करती है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज रंगपंचमी पर्व पर माता जानकी और लव-कुश की दिव्य धरा करीला धाम, अशोकनगर में सपत्नीक मां जानकी की पूजा-अर्चना की। सीएम ने मैया से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पढ़ें पूरी खबर
बासमती चावल को GI टैग देने की मांग, दिग्विजय सिंह ने दी अनशन की चेतावनी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के बासमती चावल को GI टैग देने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। साथ ही दो दिग्गज नेताओं को इसका जिम्मेदार बताया है। पढ़ें पूरी खबर
इश्क की सजा मौत
मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरा में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
IT का छापा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इनकम टैक्स विभाग ने कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि IT ने मिलन स्वीट और अन्य जगह पर दबिश दी है। अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। इनकम टैक्स से विभाग के उपनिदेशक समेत कई और अधिकारी पहुंचे है। एमपी नगर समेत कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी है। फिलहाल स्थानीय पुलिसकर्मी और अफसर मौके पर मौजूद है। पढ़ें पूरी खबर
गेर में जमकर उड़े रंग-गुलाल
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 8 मार्च को महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजा के पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता को रंग पंचमी की बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से जनता के जीवन में उत्साह और उल्लास की कामना की। प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने जनता के बीच पहुंचकर जमकर रंग पंचमी मनाई। जनता ने उन्हें और उन्होंने जनता को रंगों से सराबोर किया। इस आनंद से भरीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
महाकाल की शरण में मोहन
रंग पंचमी पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। सीएम ने गर्भगृह में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजन-अर्चन की। दंडवत होकर बाबा महाकाल को प्रणाम किया। वहीं उन्होंने परंपरागत महाकाल की गेर का ध्वज पूजन भी किया। पढ़ें पूरी खबर
भारत की जीत के लिए मिर्ची का अनुष्ठान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के अंतिम मुकाबले से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में विशेष मिर्ची अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया की ओर से कराया गया। जिसका उद्देश्य भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करना था। पढ़ें पूरी खबर
‘सिलेक्टेड’ अधिकारी ‘इलेक्टेड’ जनप्रतिनिधियों पर हावी
मध्यप्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि कई जगह “सिलेक्टेड” अधिकारी “इलेक्टेड” जनप्रतिनिधियों पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
जी राम जी योजना में जेसीबी से काम
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कठदहा में जी राम जी के तहत जेसीबी मशीन से काम कराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस काम को मजदूरों के माध्यम से कराया जाना चाहिए, वहां मशीन लगाकर कार्य कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
ग्वालियर में मकान में भीषण आग
मध्य प्रदेश में रविवार के दिन अलग-अलग जगहों में आगजनी की खबरों से दहशत फैल गई। ग्वालियर और रतलाम में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। ग्वालियर में जहां एक मकान में आग लगने से करीब 6 लोग अंदर फंस गए। वहीं रतलाम में हार्डवेयर की दुकान में भी भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पढ़ें पूरी खबर

