शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। ‘आजादी-उलेमा की कुर्बानी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने बिना सीधे नाम लिए संघ पर निशाना साधा और देश को बांटने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: MP Police में होने जा रही हैं बंपर भर्तियां! PHQ ने ESB को भेजा प्रस्ताव, सितंबर में जारी होगा विज्ञापन

सिंघार बोले- जमाना GenZ का है

संबोधन के दौरान सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग निकर में घूम रहे हैं जो देश को चड्डी बनियान में लाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और आधुनिक दौर का जिक्र करते हुए कहा कि आज का जमाना सोशल मीडिया और GenZ का है।

ये भी पढ़ें: हैरिटेज होटल ग्रुप से 1 करोड़ की साइबर ठगी: 3 घंटे में 200 खातों में भेजे पैसे, पुलिस ने होल्ड कराए 95 लाख रुपये

2028 में सरकार बनने पर UCC वापस लेने का वादा

भाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि साल 2028 में प्रदेश में सरकार बनने पर UCC को वापस लिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m