शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का अंतिम दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं के तंत्र (Cyclone System) के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में अगले 4 दिनों तक हल्की बारिश और बौछारों का सिलसिला बना रहेगा। विभाग ने 22 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

अब तक 89.3% बारिश पूरी 

आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 33.2 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह प्रदेश के कुल बारिश के कोटे (औसत कोटा) का 89.3% हिस्सा है। हालांकि कई जिलों में कोटा अभी भी पूरा होना बाकी है, लेकिन अब तक हुई बारिश ने खरीफ की फसलों को बड़ी राहत दी है।

मानसून सीजन के बचे हैं महज 11 दिन 

मानसून सीजन के समाप्त होने में अब केवल 11 दिन का समय शेष रह गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन हल्की बारिश और गरज-चमक का मौसम बना रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m