संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब 9 दिन की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब प्रदेश में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं डिंडौरी और उमरिया जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
READ MORE: MP Morning News: भोपाल में आज निकलेगी 13वीं भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, राजधानी के 40 इलाकों में आज रहेगी बिजली गुल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
शुक्रवार को उमरिया, डिंडौरी और बालाघाट सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी बूंदाबांदी का दौर देखने को मिला, जिससे उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। इंदौर और उज्जैन संभाग में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
READ MORE: 18 जुलाई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड ॐ अर्पित कर भगवान का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर सहित अनेक जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं श्योपुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच और मंदसौर जैसे जिलों में बादलों के बीच धूप निकल सकती है।
READ MORE: MP Police: राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों की IPS में नियुक्ति, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मध्यप्रदेश कैडर आवंटित
बारिश के आंकड़ों की बात करें तो अनूपपुर, बालाघाट, जबलपुर, रीवा, सतना और सीधी समेत प्रदेश के 35 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, देवास, खंडवा, खरगोन और सीहोर सहित 20 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और आने वाले दिनों में कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

