शब्बीर अहमद, भोपाल. MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. हवाओं का रुख बदलने से प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है. वहीं तीखी धूप की वजह से गर्मी का अहसास भी होने लगा है. दक्षिण-पूर्वी से हवाएं प्रदेश में आ रही हैं, जिसके कारण तापमान में बदलाव हुआ है.
बता दें कि प्रदेश में 25 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा. उत्तरी हवा से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. हालाांकि, अभी दो सिस्टम की एक्टिविटी होने से हवा का रुख अभी दक्षिण-पूर्वी है. मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है.
वहीं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की भी एक्टिविटी है. जिसके कारण दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है. अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा. इससे प्रदेश एक बार फिर ठंडी हवा की चपेट में आएगा और दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है.

