शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग दिख रहे हैं। कहीं पर सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं तो कहीं पर अंधड़ तूफ़ान के साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ऐसा हाल अभी जारी रहेगा। 

मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 34 जिलों में सूरज जहां अपने अपने तेवर दिखाएगा। वहीं ग्वालियर चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के 21 जिलों में बारिश से राहत मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: Train Accident: MP में इंजन से टकराई मालगाड़ी, टक्कर के बाद पटरी से उतरे पहिए, मचा हड़कंप

मौसम विभाग ने बताया है कि भोपाल,उज्जैन, इंदौर में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। यहां तापमान 40 डिग्री के करीब है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला नरसिंहपुर है जहां पारा 42.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं उज्जैन में 41, भोपाल में 39.3, जबलपुर में 40.1, इंदौर में 39.9 और ग्वालियर में 34 डिग्री दिन का तापमान रहा। 

प्रदेश में अधिकतर शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री के करीब है। मौसम में बदलाव के बाद तीन से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m