MP Weather Update: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालत ऐसे हैं कि पारा चढ़कर ‘अर्धशतक’ के करीब पहुंच गया है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
मध्य प्रदेश में तापमान अब 46 डिग्री पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग में अगले 4 दिन तक लू का अलर्ट जारी किया है। 11 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी हीट वेव चलेगी।
मध्यप्रदेश का सबसे गर्म शहर रतलाम है जहां तापमान 46.5 डिग्री पहुंच गया है। बालाघाट, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा, रायसेन में प्रचंड गर्मी पड़ेगी।
किस जिले में कितना तापमान?
रतलाम 46.5
धार 44.5
उज्जैन 44.4
शिवपुरी 44 डिग्री
भोपाल 42.6
इंदौर 43.6
ग्वालियर 41.5
जबलपुर 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

