MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस सीजन पहली बार प्रदेश में ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी गर्मी रहेगी। इंदौर-ग्वालियर में पारा 42 डिग्री के पार रहने की संभावना का है। मौसम केंद्र ने डिंडोरी जिले में हीट वेव की चेतावनी दी है। यहां तापमान 43 डिग्री के पार जाने के आसार है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा अपडेट पर…
एमपी में भीषम गर्मी का सिलसिला जारी है। तेज गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं इस सीजन में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया गया है। आज मंगलवार की रात भोपाल, छिंदवाड़ा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट और मंडला में चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।
खजुराहो सबसे गर्म
छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां सोमवार को तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि ग्वालियर में 42.5 डिग्री, दतिया में 42.3 डिग्री, सीधी-रतलाम में 42.2 डिग्री, श्योपुर-रीवा में 42 डिग्री, रायसेन में 41.6 डिग्री, नौगांव में 41.5 डिग्री, नरसिंहपुर में तापमान 41.4 डिग्री, भोपाल में 39.8 डिग्री, इंदौर-उज्जैन में 39.5 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते तीन दिन से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ टर्फ की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। जिससे प्रदेश में बादल भी छाए रहे। दक्षिणी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं 23 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसका असर मध्य प्रदेश में कम रहेगा।

