हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश लीग (MPL) टी-20 सिंधिया कप 2026 का आगाज़ बुधवार से होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के चर्चित बल्लेबाज और आईपीएल स्टार रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ग्वालियर चीता का सामना नई टीम उज्जैन फाल्कन्स से होगा। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा, जिस पर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं।
READ MORE: ट्रेडिंग से KYC तक… एक दिन में 8 शिकार और 20 लाख की लूट, साइबर गैंग का नया खेल
ग्वालियर चीता इस बार नए जोश के साथ मैदान में उतर रही है। पिछले सीजन में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब की दौड़ से बाहर हो गई थी। अब टीम की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, जिन्होंने हाल के वर्षों में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी अलग पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पाटीदार अब MPL में ग्वालियर चीता को पहला खिताब दिलाने के मिशन पर हैं। टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। पिछले सीजन में 14 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे मंगेश यादव भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं टीम को अनुभवी कोच आदित्य श्रीवास्तव का मार्गदर्शन मिलेगा, जिनकी कप्तानी में मध्य प्रदेश ने 2022 में ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था।
मैच से पहले रजत पाटीदार ने कहा कि मध्य प्रदेश में वापस आकर खेलना हमेशा खास अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि MPL अब राज्य के क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच बन चुका है और टीम का लक्ष्य सकारात्मक क्रिकेट खेलते हुए ट्रॉफी जीतना है। दूसरी ओर, उज्जैन फाल्कन्स पहली बार MPL में उतर रही है और अपनी छाप छोड़ने को तैयार है। टीम की कप्तानी युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी करेंगे, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
READ MORE: रंजिश में रची डिजिटल साजिश: फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया बदनाम, पीड़ितों ने आईजी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
उज्जैन फाल्कन्स की टीम में Aryan Pandey, Yash Dubey, Chanchal Rathore और Soham Patwardhan जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कोच पूर्व क्रिकेटर Sunil Dholpure हैं। मध्य प्रदेश क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला खास होने वाला है, क्योंकि एक तरफ अनुभवी और मजबूत ग्वालियर चीता होगी तो दूसरी तरफ नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतर रही उज्जैन फाल्कन्स। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और क्रिकेट प्रशंसक इसे FanCode पर लाइव देख सकेंगे।

