हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इंदौर शहर में परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2,428 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने MP हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, कॉलेजियम की सिफारिश पर लगी मुहर

परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा रोजाना सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। आयोग के निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम: त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था

इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े और धांधली को रोकने के लिए सख्त ‘त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था’ लागू की गई है:

CCTV व बायोमेट्रिक: केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों की लगातार CCTV से निगरानी होगी और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा।

ई-प्रवेश पत्र: ई-प्रवेश पत्र की अनिवार्य स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

ये भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह को बड़ी राहत! नहीं चलेगा मुकदमा, कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल की मुहर

क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को केवल अति आवश्यक सामान ही ले जाने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी अपने साथ केवल पारदर्शी पानी की बोतल, नीला या काला बॉल पेन और मूल पहचान पत्र ही ले जा सकेंगे। अन्य सभी वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m