संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को करीब तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पूर्व में उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।
ये भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह को बड़ी राहत! नहीं चलेगा मुकदमा, कैबिनेट के प्रस्ताव पर राज्यपाल की मुहर
3 महीने से खाली था स्थायी पद
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में पिछले तीन महीनों से कोई स्थायी मुख्य न्यायाधीश नहीं था। 2 जून 2026 से सीनियर जज जस्टिस विवेक रूसिया एक्टिंग चीफ जस्टिस (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जस्टिस कोगजे की नियुक्ति के साथ ही अब हाई कोर्ट को स्थायी नेतृत्व मिल गया है।
ये भी पढ़ें: सितंबर की शुरुआत में फिर भीगेगा MP: 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम
1993 से शुरू हुआ कानूनी सफर
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने वर्ष 1993 में अपनी वकालत की शुरुआत की थी। वे कानूनी मामलों के बड़े जानकार माने जाते हैं। अपने वकालत के करियर के दौरान उन्होंने गुजरात सरकार की ओर से 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामलों में भी पैरवी की थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


