राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। रायसेन में मध्यप्रदेश का भविष्य विषय पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक प्रभुराम चौधरी ने कहा- खेल के लिए रायसेन में राज्य स्तरीय अकेडमी तैयार हो रही है। जल्द रायसेन को मेडिकल कॉलेज मिलेगा। रायसेन स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्री दबाई दी जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में रायसेन में हुए किसान सम्मेलन की विस्तार से जानकारी दी तो अपनी एमबीबीएस की डिग्री और राजनीति के बीच प्राइवेट प्रैक्टिस के दौर की चर्चा भी छेड़ी।

कमांड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटरिंग व्यवस्था

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खाद्य विभाग की समीक्षा की। कहा- खाद्य विभाग ने उचित मूल्य दुकानों का जन पोषण मार्ट के रूप में उन्नयन किया है। मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मोबाइल पर संदेश भेजकर राशन प्रदाय और वितरण की सूचना देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ता के रूट ऑप्टिमाइजेशन के कार्य से परिवहन लागत में सरकार को 42 लाख रुपए प्रति माह की बचत हुई। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहनों में जीपीएस के माध्यम से स्टेट लेवल कमांड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटरिंग व्यवस्था की गई।

वाहनों का यूलिप सॉफ्टवेयर से सत्यापन

सिविल सप्लाई कारपोरेशन ने सभी स्तरों पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की है। गोदाम में स्कंध के भंडारण की क्षति को कम करने के लिए वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अमले को भारतीय प्रबंध संस्थान मुंबई में प्रशिक्षण दिलवाने की पहल सराहनीय है। निगम कर्मियों के कौशल उन्नयन की गतिविधियां जारी रखी जाएं। उपार्जन, मिलिंग और परिवहन के लिए उपयोग में लिए जा रहे वाहनों का यूलिप (ULIP) सॉफ्टवेयर से सत्यापन किया जा रहा है

कार्यक्रम में इन्होंने रखी अपनी बातें

कार्यक्रम में डॉ दिनेश खत्री सीएमएचओ, डॉ यशपाल वाल्यान सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायसेन, डॉ दीपक गुप्ता
स्त्री रोग विशेषज्ञ रायसेन। सविता जमना सेन, नगर पालिका अध्यक्ष रायसेन। पप्पू रेवाराम अध्यक्ष नगर परिषद सांची। हेमंत राजा भैया चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष बरेली। रौनक चौधरी युवा भाजपा नेता एवं व्यवसायी, ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस नेता। रणजीत सिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस रायसेन। शशांक धाकड़ अधिवक्ता समाजसेवी। मुकेश नामदेव, डायरेक्टर होटल देव प्लाजा रायसेन। संजय गोहिल डायरेक्टर प्रेसीडेंसी महाविद्यालय रायसेन ने भी अपनी बातें रखी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m