अमृतसर: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है. इस कड़ी में आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव देवीदासपुरा से विधानसभा क्षेत्र की 65वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस बस के जरिए संगत को श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम ले जाया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु को भगवान के दर्शन का लाभ मिलेगा. इस दौरान सभी यात्री बेहद खुश नजर आए उन्हें कहां की पंजाब की इस योजना से हर वर्ग के लोग तीर्थ कर पा रहे हैं. श्रद्धालुओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है.
इस दौरान संगत को रवाना करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चला रही है, जिसके तहत राज्य के निवासियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के मुफ्त दर्शन कराए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि यह तीर्थ यात्रा पूरी तरह से मुफ्त है. तीर्थयात्रियों को धार्मिक जगहों पर ले जाने और वापस लाने के अलावा, राज्य सरकार यात्रा के दौरान रहने की जगह समेत ज़रूरी इंतज़ाम भी करती है, ताकि सभी वर्ग के लोग बिना किसी पैसे के बोझ के अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीर्थ स्थानों पर जा सकें.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक राज्य भर में पाँच लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री अलग-अलग धार्मिक जगहों पर जा चुके हैं और हर दिन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से तीर्थ यात्रा बसें निकल रही हैं. उन्होंने कहा कि आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में 64वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना की गई है. उन्होंने कहा कि राज्य के निवासी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से पूरी तरह संतुष्ट हैं.
- MP में पटवारियों की सेवा समाप्ति और निलंबन के विरोध में भड़का आक्रोश: 7 अक्टूबर से काम बंद का ऐलान, जिलों में उग्र प्रदर्शन
- पोस्टर हटाया और साथ में निकल गया पेंट? दीवार पर कुछ लगाने से पहले जान लें ये बात
- आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप : अस्पताल संचालक की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 65वीं तीर्थ बस रवाना, श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब और नैना देवी धाम के करेंगे दर्शन
- तमनार और बड़ी करेली नगर पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, लॉटरी में आए अलग-अलग परिणाम

