श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर पुलिस को 28 जुलाई को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि गांव कानियांवाली की दो नाबालिग लड़कियों को एक कार में कुछ युवक अपहरण कर ले जा रहे हैं. इस घटना के बाद बच्चियों के परिजन बेहद विचारित थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम में कबीले तरफ काम किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण की एक बड़ी वारदात को सुलझा लिया है. पुलिस ने चार घंटे के भीतर गांव कानियांवाली की दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया, वहीं तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.
इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 28 जुलाई को डायल 112 पर सूचना मिली कि गांव कानियांवाली की दो नाबालिग लड़कियों जिनकी उम्र 15-16 वर्ष की है, को एक कार में कुछ युवक अपहरण कर ले जा रहे हैं.
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. शिकायतकर्ता के बयान पर पहले थाना सदर में केस दर्ज किया गया. यह केस बीएनएस की धारा 137(2) और 3(5) के तहत दर्ज हुआ है.
इसके बाद एसएसपी अभिमन्यु राणा के निर्देशों पर एसपीडी मनमीत सिंह ढिल्लो और डीएसपी बचन सिंह की निगरानी में थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनाकर तुरंत जांच शुरू की गई. पुलिस टीमों ने चार घंटे के अंदर दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद लड़कियों को कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा के मद्देनजर मुक्तसर के सखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया है.
तीन आरोपी पकड़ाए
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.इनमें एक बालग और दो नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि बालग आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं नाबालिग आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है.
- MNS ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भरी हुंकार, राज ठाकरे सोमवार से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
- बाबरी, काशी और मथुरा: वोट बैंक की गंदी राजनीति पर मौलाना यासूब अब्बास का फूटा गुस्सा, जानें मामला
- ‘आएं और लड़ें चुनाव, जमानत भी नहीं बचेगी’ : BJP विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अखिलेश को खुली चुनौती
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आधुनिक रथ अचानक हुआ खराब, फिर भी ‘सनातन हिन्दू एकता यात्रा’ में नहीं आई रुकावट, दूसरे रथ से हुए रवाना
- क्या 67 लाख वोट काटकर चुनाव जीता, महंगाई-बेरोजगारी पर भी पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, जानें क्या क्या लगाए आरोप

