Mumbai Local Train Fight Video: मुंबई लोकल में फिर खूनी संघर्ष हुआ है। मुंबई-अंबरनाथ लोकल में सीट विवाद के बाद यात्रियों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। एक युवक ने दो यात्रियों पर धातु के कड़े से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। वहीं चलती ट्रेन से फेंकने की कोशिश भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ भाग गया। घटना का Video वायरल होने के बाद रेलवे और पुलिस की नींद टूटी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री डिब्बे के भीतर लहूलुहान हालत में चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस हिंसक झड़प में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अंबरनाथ हादसे के पीड़ित घायल यात्री ने बताया किकाम खत्म करने के बाद मैंने ट्रेन पकड़ी थी। दिवा स्टेशन के बाद ट्रेन काफी खाली हो गई थीष जब डोंबिवली से कुछ लोग चढ़े, तो पूरी ट्रेन और साइड सीटें खाली थीं। वे सीधे मेरे पास आए और बोले- ‘तू सो कैसे रहा है?’ मैंने कहा कि मैं उठ जाता हूं। मैं उठ ही रहा था कि उन्होंने हाथ का भारी कड़ा निकाला और मेरे सिर पर कई वार कर दिए, जिससे खून बहने लगा। जब मैंने एक हमलावर का कॉलर पकड़ा, तो वे मुझे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश करने लगे। किस्मत अच्छी थी कि ठाकुरली स्टेशन आते ही 4-5 युवक डिब्बे में चढ़ गए और उन्होंने मुझे बचाया और हमलावरों को पीटा।

जैसे ही रात 12:30 बजे लोकल ट्रेन कल्याण रेलवे स्टेशन पर पहुंची, वहां पहले से मुस्तैद जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत डिब्बे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद स्ट्रेचर की मदद से रुक्मिणीबाई अस्पताल भेजा।

जीआरपी और आरपीएफ कर रही जांच

वहीं जीआरपी कल्याण ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और ठाकुरली स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।रेलवे पुलिस (GRP) और आरपीएफ (RPF) की प्रारंभिक जांच के मुताबिक घटना देर रात करीब 12:10 से 12:30 बजे के बीच डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के बीच हुई। लगेज कोच में सफर कर रहे प्रितेश कनौजिया नामक यात्री का विवाद राजू वाघे और साहिल खांडारे से हो गया। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में पहने भारी धातु के कड़े (Metal Kada) से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे राजू और साहिल के सिर पर गंभीर चोटें आईं। विवाद पहले कनौजिया और वाघे के बीच हुआ था, जिसमें वाघे की मदद करने आए साहिल को भी आरोपी ने लहूलुहान कर दिया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m