मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में साकीनाका मॅनहोल हादसे के बाद सियासी टकराव और भी तेज हो गया है. मुंबई की महापौर रितू तावडे ने विरोधी दल की नेता किशोरी पेडणेकर पर उनके कार्यालय में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की वीडियो रिकॉर्डिंग और तस्वीरें लेने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस कृत्य को मेयर कार्यालय की “रेकी” बताया. उन्होंने कहा कि शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को दोपहर करीब पौने चार बजे का उनके पास सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज है.

महापौर का आरोप है कि शुक्रवार को उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर किशोरी पेडणेकर बिना किसी पूर्व अनुमति के सीधे महापौर के अत्यंत संवेदनशील और सुरक्षित निजी केबिन में जबरन प्रवेश कर गईं.

मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने विपक्ष की नेता और पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर पर कार्यालय के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने और गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में आजाद मैदान पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.

महापौर ऋतु तावड़े ने कहा कि दोपहर में वह सड़कों पर मैनहोल निरीक्षण और उससे जुड़े कार्यों की निगरानी कर रही थीं. उनकी अनुपस्थिति में पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने उनके कार्यालय में जबरदस्ती घुस कर इस तरह की घटना को अंजाम दिया.

मेयर ने आरोप लगाया कि पेडनेकर ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ तीखी बहस करने के साथ ही उन्हें धमकाया, कार्यालय परिसर के वीडियो बनाए. उन्होंने ने आगे कहा कि हालांकि प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को सूचना मांगने का अधिकार है, लेकिन नियमों के तहत.

महापौर रितू तावडे ने इस घटना को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए बीएमसी के इतिहास का एक काला अध्याय करार दिया है.  इस कृत्य को मेयर कार्यालय की “रेकी” बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पुलिस से मामला दर्ज करने का अनुरोध करेंगी. उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका के इतिहास में विपक्ष के किसी नेता ने इस तरह का व्यवहार नहीं किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m