Mumbai Railway Station Boyfriend Apologizes To Girlfriend Video: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बोरिवली रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मुंबई बोरिवली रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका से माफी मांगने के लिए गर्लफ्रेंड (GF) के पैरों में बॉयफ्रेंड (BF) गिर पड़ा। GF से माफी मांगने के लिए BF काफी देर तक उसके पैरों को पकड़कर लेटे रहा। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हाई-वोल्टेज ड्रामे का आनंद लेते रहे। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस हाई-वोल्टेज ड्रामे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बार-बार अपनी प्रेमिका से माफी की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। जबकि युवती पूरे समय शांत खड़ी नजर आती है। घटना के दौरान रेलवे पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक स्टेशन पर रोजमर्रा की तरह यात्रियों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान एक युवक अचानक युवती के सामने घुटनों के बल लेट गया और उससे माफी मांगने लगा। कुछ ही देर में उसने युवती के पैरों में गिरकर उसे मनाने की कोशिश शुरू कर दी। युवक बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और कई बार उसके पैरों में लेटकर उसे मनाने का प्रयास करता दिखा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में यात्री वहां रुक गए और दोनों को देखने लगे। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।
पुलिसकर्मियों ने शांत कराया मामला
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाकर शांत कराया और युवक को वहां से हटाया। इसके बाद स्टेशन पर सामान्य स्थिति बहाल हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच विवाद किस वजह से हुआ था और युवक आखिर किस बात के लिए माफी मांग रहा था। रेलवे पुलिस की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

