प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में नगर निगम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार सुबह निगम की टीम ने खाक चौक स्थित गयारह मुखी हनुमान मंदिर के पास करीब 6 हजार वर्गफीट में बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहां बिना अनुमति होटल और सामने दुकानें बनाई जा रही थीं।
कार्रवाई के दौरान मौके पर दो पोकलेन मशीन, तीन जेसीबी, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा। निर्माण ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर था। नगर निगम के अधीक्षक यंत्री के अनुसार सिंहस्थ क्षेत्र में यह निर्माण बिना अनुमति किया जा रहा था। इस संबंध में पहले नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने और निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद निगम ने कार्रवाई शुरू की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

