हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कुछ घंटों की तेज बारिश ने नगर निगम के बारिश पूर्व तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़कें नदी जैसी नजर आने लगीं और वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली तस्वीर चंदन नगर इलाके से सामने आई, जहां तेज बहाव में एक थार गाड़ी फंस गई। गाड़ी को बहने से रोकने के लिए लोगों ने क्रेन की मदद ली और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाला।

READ MORE: चलती कार से बाहर लटककर स्टंट! सड़क पर मौत का खेल खेलने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक, काटा 5 हजार का चालान   

स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज पानी के बहाव के कारण नाला नहीं दिखाई दिया, जिसमें परिवार सहित लोग थार के साथ नाले में गिर गए। बारिश के बाद चंदन नगर का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी शहर में जलभराव के दौरान कारों और अन्य वाहनों के बहने जैसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

READ MORE: भाई के प्यार की मिली खौफनाक सजा ! छोटे भाई को डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, नदी में फेंकी लाश

शहर के अलग-अलग इलाकों से भी जलभराव की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कई सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि निचले इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्थाओं के दावे आखिर जमीन पर कितने कारगर साबित हुए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m