प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चलती कार से खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का चालान किया है । युवक का स्टंट न सिर्फ उसकी अपनी जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी इससे प्रभावित हो रही थी।
READ MORE: ब्लिंकिट की ड्रेस में 40 लाख की दिनदहाड़े लूट: जान से मारने की दी धमकी, 2 दिन बाद लिखाई रिपोर्ट, आज खुलासा
जानकारी के अनुसार, उज्जैन पुलिस की ट्रैफिक हेल्पलाइन पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें कोठी रोड के पास कुछ युवक चलती कार से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके बाद माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान की । जांच में वाहन चालक की पहचान सूरज गोंदिया, पिता दौलतराम गोंदिया, निवासी भेरूनाला, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन के रूप में हुई।पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए युवक पर 5,000 रूपए का जुर्माना लगाया । संबंधित वाहन मारुति नेक्सा सियाज (नीले रंग की कार) है, जिसका पंजीयन क्रमांक MP13 CC 2255 है ।
READ MORE: Bhopal Cyber Crime: राजधानी में 24 घंटे में 3 बड़ी वारदातें, मोबाइल हैक कर उड़ाए 8.91 लाख रुपये
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से बचें । थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है । यदि कहीं इस तरह की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या ट्रैफिक हेल्पलाइन पर दें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

