आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक को सख्ती से लागू करने के लिए जगदलपुर में नगर निगम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो दुकानों में छापेमारी करके एक लाख रुपए का प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री जब्त किया है।

पढ़िए पूरी खबर

नगर निगम की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से 14 कार्टन वन-टाइम यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री जब्त किया गया। जब्त किए गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही दोनों दुकानदारों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

निगम सभापति की अपील

इस मामले में निगम सभापति लक्ष्मण झा का कहना है कि इससे पहले भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसी के साथ ही उन्होंने आम जनता से निगम को वन-टाइम यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजल खरीदी-बिक्री करने वालों की जानकारी देने की अपील की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m