दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में अवैध संबंधों का शक इंसान को किस हद तक अंधा बना सकता है, इसका एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला नर्मदापुरम के सोहागपुर से सामने आया है। यहाँ भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और ‘राजपूत ढाबा’ के संचालक सचिन राजपूत की उनके ही मुंहबोले जीजा ने सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह बेहद सनसनीखेज है,आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और सचिन के बीच ‘अवैध संबंध’ थे। इसी चरित्र शंका की आग में जल रहे जीजा ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।
READ MORE: 7 साल बाद इंसाफ: मनुआभान टेकरी नाबालिग दुष्कर्म और हत्या के दोनों दोषियों को उम्रकैद
17 जून की काली रात, सीहोर निवासी आरोपी विवेक गुर्जर करीब 80 किलोमीटर दूर से महुआ गांव स्थित सचिन के ढाबे पर पहुँचा। वहाँ उसने बकायदा सचिन के पैर छुए, विश्वास जीता और फिर उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर ले गया। वहाँ मौका पाते ही विवेक ने सचिन के सिर में देसी कट्टा उतार दिया और फरार हो गया। जब सचिन घर नहीं लौटा, तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रात 3 बजे उसकी खून से लथपथ लाश बरामद की। सुबह होते ही इस अंधे कत्ल की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
READ MORE: 3 दिन से लापता 6 साल के मासूम अंश का अब तक सुराग नहीं: तलाश में जुटीं पुलिस की 10 टीमें, ₹10 हजार का इनाम घोषित
आक्रोशित समर्थकों ने सोहागपुर में चक्काजाम कर दिया। माहौल बिगड़ता देख एसपी साईं कृष्णा थोटा खुद मोर्चे पर उतरे। पुलिस ने केवल 24 घंटे के भीतर जाल बिछाकर हत्यारे जीजा को दबोच लिया। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट की मदद से आरोपी को बेनकाब किया गया। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल 20 हजार की पिस्टल और बाइक बरामद कर ली गई है। पैर छूकर मौत के घाट उतारने वाले इस शातिर जीजा की करतूत ने सबको सन्न कर दिया है। एसपी साई कृष्णा ने टीम को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

